Krishi Vibhag Mungeli Bharti 2025 – छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास और किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पत्र संख्या 6982/80/2022/14-1 दिनांक 27.12.2022, और छत्तीसगढ़ राज्य वॉटरशेड प्रबंधन एजेंसी (CGSWMA) के पत्र संख्या 735/रायपुर दिनांक 18.10.2022 तथा संख्या 989/CGSWMA/22 रायपुर दिनांक 27.12.2022 के अनुसार एवं भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत न्यू जनरेशन वॉटरशेड विकास परियोजनाएं 2021 और प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना वॉटरशेड विकास घटक के लिए जिला स्तर पर उप कृषि निदेशक सह परियोजना प्रबंधक पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।
इच्छुक उम्मीदवार जो आवश्यक शैक्षिक योग्यताएँ, विशेष योग्यताएँ और अनुभव रखते हों, और जिनकी पात्रता संविदा नियुक्ति संबंधित निर्देश संख्या F-2022-14-00146 दिनांक 23.09.2022 के अनुसार हो, वे अपने पूर्ण प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप में 24/01/2025 को शाम 05:30 बजे तक प्रस्तुत करें।
रिक्त पदों का विवरण – डब्ल्यूडीटी सदस्य 02 पद
कुल पदों की संख्या – 02 पद
शैक्षणिक योग्यता – अभ्यर्थियों के पास बी.ई./बी.टेक./एमबीए/एमएसडब्लू डिग्री या फिर इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा – आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का उम्र न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
वेतनमान – नौकरी पर चयन होने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रतिमाह वेतन लेवल 8 से लेवल 10 तक निर्धारित किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया – विभाग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप का पालन करना आवश्यक है।
उम्मीदवारों को इस भर्ती में ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा और इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराया गया है।
उम्मीदवार को आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ उसे कार्यालय उप संचालक कृषि, सह परियोजना प्रबंधक WCDC उप संचालक कृषि मुंगेली, जिला मुंगेली (छ.ग.) की निर्धारित पते पर भेजना है।
चयन प्रक्रिया – इस भर्ती में लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार शामिल होगा, जो उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट के आधार पर होगा।
1 thought on “Krishi Vibhag Mungeli Bharti 2025: कृषि विभाग मुंगेली में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती”