राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों / कार्यक्रमों के तहत स्वीकृत कार्यालय राज्य आयुष सोसायटी, संचालनालय आयुष तथा अधिनस्थ संस्था / जिलों में संविदा के आधार पर एम०पी०डब्ल्यू० (आयुष आयुर्वेद) – 123 पद, एम०पी०डब्ल्यू० (आयुष होम्योपैथी) 24 पद, एम०पी०डब्ल्यू० (आयुष-यूनानी)-09 पद एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता-19 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु कार्यालय राज्य आयुष सोसायटी द्वारा निर्धारित अर्हता अनुरूप, इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किया गया है।
अभ्यर्थी विज्ञापन संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तों का विवरण तथा आवेदन-पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाईट http://ayush.cg.gov.in एवं www.cghealth.nic.in से प्राप्त (डाउनलोड) कर सकते है, इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 03.02.2025 तक सांय 5.00 बजे तक अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय, राष्ट्रीय आयुष मिशन संचालनालय आयुष, इन्द्रावती भवन, तृतीय तल, ब्लॉक -1, अटल नगर नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के पते पर भेज सकते हैं।
रिक्त पदों का विवरण – एमपीडब्ल्यू
कुल पदों की संख्या – 175 पद
शैक्षणिक योग्यता – अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता जीव विज्ञान या विज्ञान के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
उम्र सीमा – आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का उम्र न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
वेतनमान – नौकरी पर चयन होने वाले अभ्यर्थी के लिए प्रतिमाह वेतन 15000 तक निर्धारित किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया – विभाग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप का पालन करना आवश्यक है।
उम्मीदवारों को इस भर्ती में ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा और इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराया गया है।
उम्मीदवार को आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरकर और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ उसे कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य आयुष सोसायटी, राष्ट्रीय आयुष मिशन संचालनालय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) इन्द्रावती भवन, तृतीय तल, ब्लॉक-1, अटल नगर नवा रायपुर छत्तीसगढ़ दूरभाष क्रमांक 0771-14052949 ई-मेल [email protected] की निर्धारित पते पर भेजना है।
चयन प्रक्रिया – इस भर्ती में लिखित परीक्षा और/या साक्षात्कार शामिल होगा, जो उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट के आधार पर होगा।